ट्रस्ट का परिचय

सेवा, सहयोग और साझा जिम्मेदारी

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट का पंजीकरण 2023 में नई दिल्ली में हुआ। ट्रस्ट सामाजिक कल्याण, सामुदायिक विकास और जन-जागरूकता के लिए काम करता है।

विनोद कुमार यादव, संस्थापक एवं अध्यक्ष
श्री विनोद कुमार यादवसंस्थापक एवं अध्यक्ष

अध्यक्ष की कलम से

संस्था के बारे में

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) संस्था की नींव वर्ष 2023 में रखी गई। इसका उद्देश्य सामाजिक कल्याण, विकास और जन-जागरूकता जैसे क्षेत्रों में योगदान देना है।

यह संस्था हेल्थ चेकअप कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, योग कैंप, असहाय निर्धन कन्याओं के विवाह, जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण और जन-जागरूकता के कार्य करती है। संस्था मेधावी छात्रों व उनके माता-पिता को सम्मानित करती है और सरकारी योजनाओं को लोगों तक निशुल्क पहुँचाने में मदद करती है।

इस सामाजिक उद्देश्य को पूरा करने में संस्था के कार्यकर्ताओं और दानदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। संस्था आपके उदार दान और सहयोग के लिए धन्यवाद करती है। आपका योगदान संस्था के उद्देश्य को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

संस्थापक एवं अध्यक्ष का परिचय

श्री विनोद कुमार यादव एक समर्पित समाजसेवी, दूरदर्शी नेतृत्वकर्ता एवं भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और सम्मान पहुँचाने के उद्देश्य से इस संगठन की स्थापना की।

आपका मानना है कि "मानव सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है।" इसी विचार को जीवन का मूल मंत्र बनाकर आप वर्षों से गरीब, असहाय, जरूरतमंद, पिछड़े एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक जागरूकता, रक्तदान, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, युवा मार्गदर्शन तथा आपदा के समय राहत एवं सहायता जैसे अनेक क्षेत्रों में आपका योगदान प्रेरणादायक रहा है। आपकी सरलता, संवेदनशीलता, सेवा-भाव और समाज के प्रति अटूट समर्पण ने आपको जन-जन के बीच एक विश्वसनीय सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया है।

श्री विनोद कुमार यादव का उद्देश्य केवल सेवा करना नहीं, बल्कि समाज में भाईचारे, समानता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना है। उनका विश्वास है कि संगठित समाज ही एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र की नींव रखता है।

आज आपके नेतृत्व में भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट निरंतर सेवा, समर्पण और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है तथा समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहायता और सकारात्मक परिवर्तन पहुँचाने का कार्य कर रहा है।

संस्थापक का संदेश देखें ↗

पंजीकरण विवरण

पंजीकरण संख्या
1025
पंजीकृत
11 सितंबर 2023, नई दिल्ली
संस्थापक एवं अध्यक्ष
श्री विनोद कुमार यादव
संपर्क
99102 75430