आगामी कार्य

भविष्य के उद्देश्य एवं जनसेवा संकल्प

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट की भविष्य में निम्नलिखित जनकल्याणकारी एवं धार्मिक कार्यों को समर्पित भाव से संचालित करना -

निर्धारित कार्यक्रम

भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

दिनांक 25 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक संस्था द्वारा भव्य श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।

विशेष रूप से इस कथा का मुख्य उद्देश्य बुजुर्गों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को कथा श्रवण का दिव्य अवसर प्रदान करना है।

योजनाधीन

अन्य योजनाधीन पहल

इन पहलों पर अभी योजना बनाई जा रही है। तारीख और भागीदारी का विवरण तय होने पर प्रकाशित किया जाएगा।

योजनाधीन

निःशुल्क भोजन सेवा (अन्न सेवा)

संस्था द्वारा प्रतिदिन निर्धारित समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए निःशुल्क भोजन सेवा प्रारंभ करने की योजना है। इस सेवा के अंतर्गत अस्पतालों के बाहर मौजूद मरीजों के परिजन, रैन बसेरों में रहने वाले लोग, दैनिक मजदूरी कर जीवनयापन करने वाले श्रमिक एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

हमारा विश्वास है कि "भोजन कराना सबसे बड़ा मानव धर्म है।"

65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए

वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा

संस्था 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा कराने का लक्ष्य रखती है। यात्रा के दौरान आवास, भोजन, परिवहन तथा आवश्यक सुविधाओं की संपूर्ण व्यवस्था संस्था द्वारा की जाएगी, ताकि बुजुर्ग श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक चिंता के अपने धार्मिक जीवन की अभिलाषा पूर्ण कर सकें।

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 65 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क तीर्थ यात्रा का पावन अभियान शीघ्र प्रारंभ किया जा रहा है।

इस पुण्य कार्य को सफल बनाने हेतु बड़े भाई श्री नेत्रपाल सिंह जी ने संस्था को ₹21,000 का सहयोग-स्वरूप चेक भेंट किया।

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट उनके इस उदार सहयोग के लिए हृदय से आभार एवं साधुवाद व्यक्त करता है। आपका यह योगदान अनेक वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आस्था, सम्मान और आनंद का नया अध्याय जोड़ेगा।

"नर सेवा ही नारायण सेवा है। आइए, सेवा के इस पावन अभियान का हिस्सा बनें।"

सहयोग अपडेट देखें ↗

योजनाधीन

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यालय में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।

इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ सुलभ कराना तथा उन्हें स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाना है।

भाईचारा सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट सेवा, सहयोग, संस्कार और समर्पण के मार्ग पर निरंतर अग्रसर है।

"भाईचारा हमारा संकल्प, सेवा हमारा धर्म।"